पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के निपटारे और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। लंबित अपराधों, मर्ग और शिकायतों के निराकरण के लिए एक सप्ताह की समयसीमा तय की गई।
इसके अलावा, थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों में चार्जशीट शीघ्र प्रस्तुत करने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और अपराधों पर सख्त नियंत्रण रखने के लिए कहा गया।
