गर्मी में चिड़ियों के लिए राहत: सपना महिला समिति ने बांटे 250 फीडर
बिलासपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए NGO सपना महिला समिति ने सरकंडा क्षेत्र व देविका विहार, राजकिशोर नगर में 250 फीडर वितरित किए, ताकि पक्षियों को दाना-पानी की कमी न हो।
इस नेक पहल में ए. के. कंठ, कुनाल केडिया, गीता दुबे, जिज्ञासा सराफ, सुनील राय, तरनजीत कौर, सतीश केडिया, प्रशांत सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सात्विक सराफ, सुष्मिता केडिया, उपमा अग्रवाल, चंद्र किशोर प्रसाद, तापस सरकार सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
NGO की अध्यक्ष सपना सराफ ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी और भोजन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। समिति आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेगी।
