स्व. डॉ. बंशीलाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट 11 अप्रैल से कोरबा में होगा शुरू
कोरबा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर! स्व. डॉ. बंशीलाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 11 अप्रैल 2025 से कोरबा में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट घंटाघर निहारिका, ओपन थिएटर मैदान में खेला जाएगा, जहां छत्तीसगढ़ की 32 शीर्ष टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
16 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ
इस टूर्नामेंट की अवधि 16 दिन होगी, जिसमें सभी मैच 10 ओवर के होंगे। सेमीफाइनल मैच 12 ओवर और फाइनल मैच 15 ओवर का खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट नाइट क्रिकेट के रोमांच को बढ़ाने वाला होगा, जिसमें प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे।
