-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मतदान के बाद उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाया मतदाताओं ने

गौरेला पेंड्रा मरवाही
----------------------------
मतदान के बाद उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाया मतदाताओं ने

व्हील चेयर के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचे मतदाता चैतराम

त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के प्रथम चरण में आज गौरेला जनपद में मतदान हो रहा है। मतदान केन्द्रों में वोट डालने सुबह से लंबी-लंबी कतारें लगी है। मतदान में पुरूष, महिला, युवा, वयोवृद्ध आदि सभी वर्ग के मतदाता उत्साह से वोट डाले। वोट डालने के बाद अनेक मतदाताओं ने अपने उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए प्रसन्नता व्यक्त किए। मतदान केन्द्र गिरवर में 70 वर्षीय मतदाता चैतराम व्हील चेयर के सहारे वोट डालने पहुंचे। इसी तरह मतदान केन्द्र अंधियारखोह में मतदाता मुन्नीबाई, मतदान केन्द्र डाहीबहरा में मतदाता सुखरजिया बाई, विमला ओट्टी एवं अकलिया बाई और मतदान केन्द्र सोल्हेघोरी में मतदाता रामप्रसाद एवं ऋषिराम ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगे अमिट स्याही का निशान दिखाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.