-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन : प्रथम चरण में गौरेला जनपद के 174 मतदान केन्द्रों में हो रहा मतदानकलेक्टर ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बैगा बहुल मतदान केन्द्रों सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन : प्रथम चरण में गौरेला जनपद के 174 मतदान केन्द्रों में हो रहा मतदानकलेक्टर ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बैगा बहुल मतदान केन्द्रों सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

अंधियारखोह, डाहीबहरा, साल्हेघोरी, पंडरीपानी के मतदान केन्द्रों में लंबी लाइनों में लगकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए बैगा जनजाति के मतदाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के प्रथम चरण में आज गौरेला जनपद के 174 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बैगा बहुल मतदान केन्द्रों सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्र गिरवर, अंधियारखोह, डाहीबहरा, साल्हेघोरी, पंडरीपानी, कोरजा एवं गोरखपुर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मतदान कक्षों में सुचारू रूप से चल रहे मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। बैगा जनजाति बहुल मतदान केन्द्र अंधियारखोह, डाहीबहरा, साल्हेघोरी, पंडरीपानी में बैगा जनजाति के मतदाताओं को लंबी लाइनों में लगकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड ने भी मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.