-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जाबो-मतदाता जागरूकता के तहत ईव्हीएम का प्रदर्शन एवं विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

जाबो-मतदाता जागरूकता के तहत ईव्हीएम का प्रदर्शन एवं विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जाबो-मतदाता जागरूकता के तहत तीनों नगरीय निकायों-गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही के सभी वार्डों में ईव्हीएम का प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगरीय निकाय पेण्ड्रा के वार्ड क्रमांक 13 सारथी मोहल्ला एवं 14 भर्रापारा चौक पेण्ड्रा में, गौरेला के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में प्राथमिक शाला बांधामुड़ा में और मरवाही के वार्ड क्रमांक 13 में मां नागेश्वरी विहार कुम्हारी एवं वार्ड क्रमांक 14 में पण्डरीपानी कुम्हारी में ईव्हीएम का डेमो प्रदर्शन कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सिवनी, खोडरी एवं ठेंगाडांड़ सहित विभिन्न ग्रामों में आजीविका मिशन की स्वसहायता समूहों द्वारा रंगोली एवं मतदान शपथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.