-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शपथ ही ठीक से नहीं पढ़ पाई महापौर पूजा विधानी, संप्रभुता की जगह सांप्रदायिकता पढ़ गई

शपथ ही ठीक से नहीं पढ़ पाई महापौर पूजा विधानी, संप्रभुता की जगह सांप्रदायिकता पढ़ गई
 
बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी से बड़ी चूक हो गई। वे शपथ ही ठीक से नहीं पढ़ पाई। संप्रभुता की जगह सांप्रदायिकता की शपथ ले डाली। कार्यक्रम स्थल में मौजूद भाजपाइयों ने जमकर हंगामा मचाया। कलेक्टर व निगम आयुक्त ने बात संभाली। कलेक्टर महापौर को दोबारा शपथ दिलाई।दोबारा शपथ के दौरान भी महापौर की जुबान लड़खड़ाती रही और ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पा रही थी। संप्रभुता की जगह सांप्रदायिकता की शपथ ले ली।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर  पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 - 10 के समूह में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्रीतोखन साहू, विधायकअमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक,धरमजीत सिंह,सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.