जूनियर एथलेटिक्स ट्रायल सम्पन्न -NIDJAM नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का ट्रायल सम्पन्न
January 19, 2025
जूनियर एथलेटिक्स ट्रायल सम्पन्न -NIDJAM नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का ट्रायल आज दिनांक 19 जनवरी 2025 को फिजिकल कालेज मैदान मे सम्पन्न हुआ जिसमे 40 से अधिक प्रतिभागीयों ने अपने अपने एज ग्रुप मे हिस्सा लिया चयनित बच्चे हैदराबाद मे होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया AFI द्वारा आयोजित ये भारत वर्ष की एकमात्र प्रतियोगिता हैं जिसमे पुरे देश के लगभग 650 से अधिक जिले सीधे हिस्सा लेते हैं और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हैं अंडर 14 और अंडर 16 मे बालक बालिका वर्ग के बहुत से इवेंट 60,मीटर 600 मीटर दौड़ कूद फेक गोला भाला आदि की ट्रायल के आधार पर चयनित होते हैं इस आयोजन का उद्देश्य देश के कोने कोने से से प्रतिभा को खोजने का प्रयास हैं राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चयनित बच्चे स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ़ इंडिया के देखरेख मे खेलने का और सीखने का अवसर प्रदान करते हैं आज चयन ट्रायल मे बच्चों मे काफ़ी उत्साह दिखा और पिछले वर्ष की तुलना मे काफ़ी अधिक बच्चे मैदान तक पहुँचे सभी बच्चों को AFI की uid बनाना हैं अनिवार्य हैं तभी वो राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे हिस्सा ले पाएंगे आज के चयन ट्रायल मे जिला बिलासपुर से पर्यवेक्षक के रूप मे सुशील मिश्रा वरिष्ठ खेल अधिकारी जिला एथलेटिक्स संघ जीपीएम से अध्यक्ष पी जी कृष्णन सचिव नागेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष संजय कैवर्त मधुसूदन कैवर्त सहित प्रतिभागीयों के माता पिता व फिजिकल कालेज ट्रेनिज ऑफिसियल के तौर पर मौजूद रहे
