-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजापुर में 12 नक्सली नहीं, 18 मारे गए

बीजापुर में 12 नक्सली नहीं, 18 मारे गए

 बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह स्वीकार किया कि 16 जनवरी  को तुमरेल-पुजारीकांकेर मुठभेड़ में नक्सलियों का बड़ा कैडर Telangana State Committee सदस्य दामोदर समेत कुल 18 हार्डकोर माओवादी मारे  गए  है l  दामोदर पर 50 लाख के ईनामी समेत 109 लाख के नक्सली मारे गए । बीजापुर पुलिस ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी जानकारी।

वी ओ _ माओवादियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने तेलंगाना राज्य समिति कैडर दामोदर  सहित 18 कैडरों के नुकसान को स्वीकार किया है l पुलिस ने मुठभेड़ के बाद   सर्चिंग  में 05 महिला समेत कुल 12 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद । अब तक नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ मैं मारे गए 12 माओवादियों में से 10 माओवादियों की पूरी हुई शिनाख्त कार्यवाही । मारे गये माओवादियों में 59.00 लाख के ईनाम है घोषित ।पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव  ने कहा है कि मुठभेड में 01 बटालियन नम्बर 01 सदस्य, 03 सी.वाय.पी.सी.,01 एसीएम, 04 एरिया कमेटी प्लाटून सदस्य तथा 01 एलओएस पार्टी सदस्य कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। शेष  02 माओवादियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी  है l

 पहचान किए जा चुके 10 माओवादियों की सूची:-
1.  तामो हुंगी  निवासी बेदरे  बटालियन नम्बर 01 कंपनी नम्बर 02 सदस्य,ईनाम 08.00 लाख रूपये
2.  नरसिंह राव सीआरसी कंपनी नम्बर 02/CyPC टेक्निकल टीम सदस्य, ईनाम 08.00 लाख रूपये 3. मंगडू पश्चिम बस्तर डिवीजन जिला बीजापुर, पदनाम- सीआरसी/ CyPC  ईनाम 08.00 लाख    रूपये 
4. माड़वी देवे प्लाटून नम्बर 30 CyPC,ईनाम 08.00 लाख रूपये
5. माड़वी जोगा दरभा डिवीजन, डिवीजन टेक्निकल टीम/एसीएम ,ईनाम 05.00 लाख रूपये

6. नुप्पो सोमड़ी  कोंटा एरिया कमेटी सदस्य, ईनाम 05.00 लाख रूपये 
7. इरपा सीते जगरगुण्डा एरिया कमेटी सदस्य,ईनाम 05.00 लाख रूपये

8. डोडी वासू कोंटा एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 04 सदस्य, ईनाम 05.00 लाख रूपये

9. उईका आयतू कोंटा एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 04 सदस्य, ईनाम 05 लाख रूपये

10.पोट्टाम मंगली गोलापल्ली एलओएस पार्टी सदस्या,ईनाम 02.00 लाख रूपये l तेलंगाना राज्य समिति कैडर दामोदर  सहित 18 कैडरों के नुकसान को स्वीकार किया है lयह नक्सलियों के महत्वपूर्ण मजबूत पकड़ क्षेत्र में  नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका है दामोदर का उन्मूलन छत्तीसगढ़ तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा के साथ नक्सल आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.