-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता दिवस पर मिडिल स्कूल बिरगहनी में लिया गया शपथ

मतदाता दिवस पर मिडिल स्कूल बिरगहनी में लिया गया शपथ


 रतनपुर  --शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी के प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने अपने स्टाफ के साथियों को एक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के साथ मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनेश पांडेय ने अपनी शाला में शपथ दिलाई।सभी ने यह शपथ ली  कि लोकतंत्र में हम अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे।स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुनण रखते हुए निर्भीक होकर बिना किसी भेदभाव अथवा प्रलोभन में आए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

              
              प्रधान पाठक ने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वह निर्भीक होकर, निष्पक्ष रूप से अवश्य मतदान करें व  शत प्रतिशत मतदान करके आदर्श स्थापित करें। उल्लेखनीय है कि शिक्षक दिनेश पांडेय राष्ट्रीय कार्यक्रमों को समाज पालको के बीच में जाकर जागरूकता लाने का प्रयास करते रहते हैं। इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश जायसवाल,देव कुमार लाश्कर, प्रमिला लाश्कर ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.