पेंड्रा । 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहब कंगाले एवं रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय सिंह (आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीता शांडिल्य (अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग) की गरिमामय उपस्थिति में, शासकीय हाई स्कूल कुडकई में गणित व्याख्याता के पद पर कार्यरत श्रीमती मीनाक्षी केशरवानी के द्वारा रचित मतदान जागरूकता गीत का वीडियो लॉन्च किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी केशरवानी को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मतदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के कलेक्टरों और उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति ने इसे और अधिक गौरवपूर्ण बनाया गया है। श्रीमती मीनाक्षी केशरवानी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके विद्यालय, बल्कि समूचे जिले का मान बढ़ाया है। उनका यह योगदान लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रेरणादायक है।
ब्रेकिंग न्यूज़
