____________________
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाना है - अटल श्रीवास्तव
विधानसभा चुनाव 2018 नगरीय निकाय 2019 में पार्टी के लिए कार्य करने वालों को प्राथमिकता
पेंड्रा - नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमे कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पेंड्रा नगर पालिका परिषद हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक यू.डी. मिंज शामिल हुए। नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष पद और पार्षद पद के लिए दावेदारों ने अपना अपना आवेदन जमा किया है।
वहीं,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा इस चुनाव में सभी को एक होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलानी है पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वालों को मौका मिलना चाहिए टिकट मांगने का हक सभी का है।*
*जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा कि आरक्षण रोस्टर के अनुसार प्रत्याशी चयन किया जाएगा।*
*प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक यू. डी. मिंज ने कहा कि संगठन के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना है*
*बैठक में शामिल सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव 2018 और नगरी निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस का झंडा उठाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को नगर पालिका परिषद चुनाव में कांग्रेस का टिकट देने की मांग की है । बैठक में अध्यक्ष,पार्षद पद के प्रत्याशियों ने अपनी अपनी बात रखी।*
वहीं,नगर पालिका परिषद पेंड्रा अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार पुष्पराज सिंह, मनीष केसरी, रमेश साहू, राकेश जालान, हर्ष गोयल, पंकज तिवारी, पवन केसरवानी, मदन सोनी, जयदत्त तिवारी, इरशाद इराकी,ने अपना आवेदन जमा किया।
गौरेला नगर पालिका हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक रमेश सिंह के द्वारा गौरेला में बैठक आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष एवं पार्षद पद के दावेदारों ने अपना आवेदन जमा किया है जिसमें प्रमुख रूप से अमोल पाठक, अशोक शर्मा, वैभव तिवारी,नीलेश साहू, इदरीश अंसारी, उदय गुप्ता, अनुज ताम्रकार, आमोस आनंद आदि शामिल हैं। वहीं,इस बैठक में प्रमुख रूप से कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मनोज गुप्ता, डॉक्टर के.के. ध्रुव, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, अशोक शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास,अमोल पाठक, कृष्णाकार मिश्रा, पवन सुल्तानिया, डॉ. नरेंद्र राय, मो.सादिक खान,संतोष ठाकुर, ओमप्रकाश बंका, अमित पाठक,श्रीमती जलेस सिंह, रवि राय, रियान्स सोनी, प्रवेश शर्मा, जिला व ब्लाक के पदाधिकारी बडी संख्या में शामिल हुए।
