आज 26 जनवरी 2025 को कुंजन बाई चौकसे मेमोरियल पब्लिक स्कूल पेंड्रा मे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर माया चौकसे के दिशानिर्देशन मे इस बार विद्यार्थियों के द्वारा हर्षो उल्लास से सारे कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमे सुबह 8 बजे बच्चों के द्वारा पेंड्रा नगर मे भारत माता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जयघोष के साथ प्रभात फेरी लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की डायरेक्टर माया चौकसे के द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजन कर तिरंगा झंडा फहराया गया । वहीं,Annual spots में उत्कृष्ट बच्चों को डायरेक्टर माया चौकसे द्वारा मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। उसके बाद बच्चों के द्वारा भाषण , गीत और देशभक्ति गीतों पर एकल एवं समूह नृत्य के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
ब्रेकिंग न्यूज़
