-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में 76 वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया

गौरेला पेंड्रा मरवाही
स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में 76 वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया

आज 26.01.2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा, जिला-जीपीएम. (छ.ग.) में विद्यालय के मुख्य अतिथि श्री पूरन छाबरिया समाजसेवी एवं संस्था के प्राचार्य एल.पी.डाहिरे की उपस्थिति में विद्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से ध्वाजारोहण, परेड निरीक्षण तथा गरिमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य महोदय के द्वारा सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई एवं श्रीमती नंदिनी साहू शिक्षक के द्वारा संविधान पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम में शिक्षकों की ओर से श्री जी.आ. राठौर व्याख्याता एवं श्रीमती दुर्गेश दुबे व्याख्याता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा देशभक्ति गीत एवं छ.ग. गीतों पर अपनी प्रस्तुति पेश की। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु विद्यालय के शिक्षक, मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री पूरन छाबरिया जी ने संबोधित करते हुये कहा कि हमें आजादी यूहीं नहीं मिली है इसके लिए कई महान विभूतियों ने अपने प्राणों की आहूतियाँ दी है। आज के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया। और हमें प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने का अवसर मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.