बीजेपी के ख़िलाफ़ आंदोलन प्रदर्शन कर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दी गई
January 16, 2025
जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण द्वारा भा. ज. पा. सरकार द्वारा जिला पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण में छल कर उनके साथ किए गए अन्याय एवं उप मुख्यमंत्री जी द्वारा पत्रकार वार्ता में कहा गया है, कि हम टिकिट वितरण में अन्य पिछड़ा वर्ग को टिकिट देंगे का मतलब आरक्षण में पिछड़ा वर्ग को धोखा दे चुके हैं, अब सामान्य वर्ग को मिले आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग को टिकिट देकर सामान्य वर्ग को भी छलने की तैयारी है । यही है बीजेपी के चाल चेहरा चरित्र इस धोखे के विरुद्ध रैली निकालकर आंदोलन प्रदर्शन कर हजारों कांग्रेसजनो द्वारा गिरफ्तारी दी गई ।
