-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी तक

बिलासपुर 

🟥🟥⬛⬛🟥🟥⬛
◻️ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है।
उप पुलिस अधीक्षक श्री शिवचरण सिंह परिहार प्रभारी यातायात बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विदित हो कि इसी क्रम में सड़क सुरक्षा माह आयोजन के 16 वें दिवस 
मस्तूरी क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट मोहतरा मोड जंक्शन में `` चेतना अभियान के तहत यातायात जन जागरूकता कार्यशाला यातायात की पाठशाला `` का आयोजन किया गया।
♦️ जिसमें यातायात के निरीक्षक श्री हेमवंत चंद्राकर तथा जिला रोड सेफ्टी सेल की टीम प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, सौरभ सिंह आरक्षक संदीप अनंत तथा सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री अशोक श्रीवास्तव जी, श्रीमती चुन्नी मौर्य जी, श्रीमती अर्चना अनंत जी, तुलाराम शर्मा जी के द्वारा मस्तूरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में वाहन चालक, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों को यातायात नियम की जानकारी वाहन चलाने के नियम, सड़क दुर्घटना के कारण एवं निदान के उपाय के साथ-साथ गुड सेमेरिटन कानून, मोटर व्हीकल एक्ट के नवीन प्रावधान की जानकारी दी गई।
सभी से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने, एवं कार आदि वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग किए जाने हेतु समझाइए दी गई एवं शपथ करवाकर इसकी महत्व को बताया गया।

♦️ सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज स्थानीय पुलिस परेड मैदान में 178 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की तथा 91 लोगों ने अपने वाहन का जनरल इंश्योरेंस कराया।

🔲 इसी क्रम में दिनांक 17 जनवरी 2025 को हाईवे पर भारी वाहन चालकों के लिए जागरूकता संबंधी कार्यशाला का आयोजन बिलासपुर रायपुर स्थित राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 130 में भोजपुरी टोल प्लाजा के पास, हाईवे पेट्रोलिंग 01 एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किया जाकर भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जावेगी ।
इसी प्रकार संध्या 5:00 बजे से बालिका छात्रावास बृहस्पति बाजार में यातायात का कार्यशाला आयोजन किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.