-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रतनपुर यादव समाज कल्याण रतनपुर के तत्वाधान मेंं विश्वधारम संस्था द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान महोत्सव का आयोजन

रतनपुर यादव समाज कल्याण रतनपुर के तत्वाधान में एवं विश्वधारम संस्था और रतनपुर वासियों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान महोत्सव बूढ़ा महादेव के पास राउत नाच मैदान में रखा गया था जिसमें नगर एवं ग्रामीण के आसपास के लोगों ने रक्तदान करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी इसमें अपना योगदान दिया|

रक्तदान महादान कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई जिसके लिए रतनपुर यादव समाज के सचिव मनोज यादव ने  बताया कि आज 61 लोगों ने रक्तदान किए है  जिसके लिए सभी  रक्तदान वाले को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए हैं।

यादव समाज के उत्थान के लिए यादव समाज की युवक और युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पुष्प सज्जा गुलदस्ता प्रतियोगिता के साथ-साथ राधा और कृष्ण की वेशभूषा से साज-सज्जा का  प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें यादव समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
 वहीं ,कल यादव समाज के द्वारा रावत नाच महोत्सव वह सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जायेगाl 

जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्र के यादव बंधु रावत नाच महोत्सव में भाग लेकर अपनी कला और शौर्य का प्रदर्शन करेंगे रतनपुर यादव समाज कल्याण द्वारा अनोखे इनाम रखे गए हैं जिसमें प्रथम प्रथम पुरुस्कार 21000 रुपये नकद, रनिंग शील्ड एवम चांदी का मेडल द्वितीय पुरुस्कार 11000 रुपये नकद,रनिंग शील्ड एवम चांदी का मेडल को तृतीय पुरुस्कार 5100 रुपये नकद, रनिंग शील्ड एवम चांदी का मेडल को चतुर्थ पुरुस्कार 4100 रुपये नकद, स्मृति चिन्ह पंचम पुरुस्कार 3100 रुपये नकद, स्मृति चिन्ह षष्टम पुरुस्कार 2100 रुपये नकद, रनिंग शील्ड तथा कार्यक्रम मे भाग लेने वाले प्रत्येक नर्तक दलों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये नकद एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।

कल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,अध्यक्षता रमेश यदु प्रांतीय अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़,विशिष्ट अतिथिगण गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग,द्वारकाधीश यादव विधायक खल्लारी,रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर,रजनीश सिंह पूर्व विधायक,घनश्याम रात्रे अध्यक्ष नगर पालिक परिषद रतनपुर,बी.एस. रावटे प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज,राजेंद्र भतपहरी प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज,माणिक लाल सोनी वरिष्ठ पत्रकार रतनपुर शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.