-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

थ्रेसर मशीन की चपेट मे आने से बांह से अलग हुआ हाथ... प्लास्टिक सर्जरी के लिए बिलासपुर रेफर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
थ्रेसर मशीन की चपेट मे आने से बांह से अलग हुआ हाथ... प्लास्टिक सर्जरी के लिए बिलासपुर रेफर

 धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से काम कर रहे मजदूर का हाथ मशीन के अंदर घुस गया और हाथ मजदूर के बाह से उखड़ गया ।
 जिसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया . जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इलाज के बिलासपुर कर दिया गया है। 
आपको बता दें कि
गौरेला के हर्री गांव का रहने वाला तेरस राम मरावी जो सीमावर्ती मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के कपरिया गांव में थ्रेसर मशीन से धान मिसाई का काम करने अन्य मजदूरों के साथ गया हुआ था और धान मिसाई के दौरान जब वह धान को मशीन में डाल रहा था तभी थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया और उसका दाहिना हाथ थ्रेसर मशीन के अन्दर जा घुसा वहां मौजूद अन्य मजदूर कुछ समझ पाते जब तक तेरस का दाहिना हाथ बाह से उखड़ गया था। वहीं ,आनन फानन में ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस से तेरस को लेकर जीपीएम जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने तेरस का इलाज शुरू किया वहीं, तेरस का हाथ मशीन के अंदर ही फंस गया जिसे हादसे के बाद बाहर निकाल लिया गया ।
 तेरस की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।। जहां उसका इलाज चल रहा है।


 *डॉ भास्कर मिश्रा, चिकित्सक, जिला अस्पताल जीपीएम* 


वहीं ,डॉ. भास्कर मिश्रा ने  बताया कि तेरस राम मरावी को भर्री गांव से लाया गया । जो थ्रेसर में काम करने के दौरान उनका हाथ मशीन के अंदर चला गया  जिसमें शरीर के बांह से हाथ अलग होने की वजह से काफी ज्यादा ब्लिडिंग हो रही थी। जिस पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.