-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे के मार्गदर्शन में संगठन महापर्व कोरबा जिला कार्यशाला हुई संपन्न

जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे के मार्गदर्शन में संगठन महापर्व कोरबा जिला कार्यशाला हुई संपन्न

कोरबा

भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव को लेकर कोरबा में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में
मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा।

जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे ने संगठन चुनावों की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी  6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25  दिसम्बर तक जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है। इसी तरह जिला अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इन सभी चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सर्वानुमति बनाई जाएगी।

भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री अशोक चावलानी, श्री राजेंद्र पांडे, महामंत्री द्वय संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, उपाध्यक्ष संजय भावनानी, प्रफुल्ल तिवारी, डॉ आलोक सिंह सहित जिले के पदाधिकारी, मंडलों के चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
----------------

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.