-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नगरपालिका परिषद गौरेला में मनाया गया सुशासन दिवस : प्रस्तावित अटल परिसर में भी हुआ कार्यक्रम

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
--------------------------
नगरपालिका परिषद गौरेला में मनाया गया सुशासन दिवस : प्रस्तावित अटल परिसर में भी हुआ कार्यक्रम

    भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री  स्वर्गीय श्री अटलबिहारी बाजपेयी जी का 100 वां जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में  आज नगरपालिका परिषद गौरेला के सभाकक्ष में मनाया गया। बाजपेयी जी के तैलचित्र में माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारभं हुआ। छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी परमत्मानंद ने बाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये विभिन्न संस्मरण बताये। नगरपालिका परिषद गौरेला की अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री राठौर, उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल, प्रकाश नामदेव, नीलेश साहू, आशीष गुप्ता, सन्नी आगवानी, भावेश केशरवानी ने बाजपेयी के जीवन चरित्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुये उनका स्मरण किया।
     कार्यक्रम का संचालन पूर्व एल्डरमैन बालकृष्ण अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहीरे, वरिष्ठ भाजपा नेता कल्लूसिह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष संध्या राव, द्वारिकाप्रसाद सोनी, मनीष अग्रवाल, पार्षद मोहित सिंग राजपूत, ममता जायसवाल, गुना राठौर, ज्ञान शर्मा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, पीयूष अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, शिव शर्मा, दुर्गेश मिश्रा, दीपक शर्मा, मनोरमा गुप्ता, रानू नामदेव, संतोष सोनकर, गोवर्धन राठौर, उमा कोशले, लता श्रीवास, प्रखर नामदेव, शिव सेवरे, अक्षय केशरी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवम् नगरपालिका गौरेला के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सभी गणमान्य नागरिकों ने नगरपालिका परिषद गौरेला के प्रस्तावित अटल परिसर में पहुंचकर भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटलबिहारी बाजपेयी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.