-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों का किया वर्चुअली शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
--------------------------
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों का किया वर्चुअली शुभारंभ 

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप हुए शामिल

 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली से बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों का वर्चुअली शुभारंभ किया।कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महामाया आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कटरा और ओम जय गऊ माता दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति मर्यादित कुड़कई को पंजीयन प्रमाण पत्र वितरण किया गया। 
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गौरेला के प्रबंधक विकास कुमार मिश्रा को जिले में सीएससी एवं माइक्रो एटीएम संचालन में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में चार किसान जिसमें मुरारी लाल कश्यप, गुलाब सिंग, सुरेश और नर्मदा प्रसाद राठौर को माइक्रो एटीएम का वितरण भी किया गया। इससे किसान अपनी सुविधा अनुसार रुपए का आहरण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए दिलेराम डाहिरे,  गणमान्य नागरिक बृजलाल राठौर, पूर्व अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी द्वारका प्रसाद सोनी, सहायक पंजीयक सहकारिता एस आर नायक, नोडल अधिकारी डीसीसीबी विनय कुमार साहू सहित अधिकारी- कर्मचारी और नवगठित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
     उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर सुशासन दिवस समारोह में दस हज़ार से ज़्यादा नव-स्थापित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, डेयरी और मत्स्य पालन सहकारी समितियों को राष्ट्र को समर्पित किया गया। केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सहकारिता के राष्ट्रीय सम्मेलन में नव-गठित सहकारी समितियों को पंजीकरण प्रमाण-पत्र, रुपे किसान क्रेडिट कार्ड और माइक्रो एटीएम का वितरण किया। साथ ही प्रशिक्षण मॉड्यूल पुस्तिका का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी संस्थाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा। नव स्थापित बहुउद्देशीय पीएसीएस में ऋण समितियां, डेयरी सहकारी समितियां और मत्स्य सहकारी समितियां शामिल हैं। ये समितियां न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करेंगी बल्कि ग्रामीण समुदायों को एक साथ आने और सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए एक मंच के रूप में भी काम करेंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि के सपने को साकार करने के लिए, श्री शाह ने अगले पांच वर्षों के भीतर देश भर में हर पंचायत में एक सहकारी संस्था स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। यह सम्मेलन नवगठित सहकारी समितियों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कार्य करेगा। सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। 'सहकार से समृद्धि' को साकार करने के लिए पूरे देश में आगे बढ़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.