-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

योग मानव मस्तिष्क को मजबूत कर सफलता की ओर ले जाता है : दिनेश पांडेय

योग मानव मस्तिष्क को मजबूत कर सफलता की ओर ले जाता है : दिनेश पांडेय 

एन एस एस की सात दिवसीय शिविर भैसाझार में प्रारंभ.

रतनपुर ----अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबंध पीएम श्री शहीद अविनाश शर्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा बिलासपुर के एन एस एस की विशेष सात दिवसीय शिविर ग्राम भैसाझार में 21 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रारंभ है. राष्ट्रीय सेवा योजना में नियमानुसार प्रातः ग्राम भ्रमण में जागरूकता लाना, सफाई अभियान,योग,प्रोजेक्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम  व विभिन्न विषयों पर विद्वानों का उद्बोधन आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.इस योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रियंवदा पांडेय व सहयोगी लता पटेल, ज्योति मेश्रम है.इन्होंने बताया कि इस शिविर में 42 छात्राएं शामिल हैं और वे अच्छे से काम कर रही है.


विषय उद्बोधन के अंतर्गत 23 नवंबर को शाम में योगाचार्य व प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने योग पर उद्बोधन देते हुए कहा- योग मानव मस्तिष्क को मजबूत कर सफलता की ओर ले जाता है.योग तनाव को दूर कर शांति प्रदान करता है.

 कार्यक्रम अधिकारी के विशेष आग्रह पर 24 नवंबर को सुबह शिविर के छात्राओं को दिनेश पांडेय ने योग का अभ्यास कराया. योग के लाभ को बताते हुए सूक्ष्म आसान, मंडूक  आसान,ताड़ासन, वज्रासन व भुजंगासन कराया. प्राणायाम को सरल -सहज ढंग से समझाते हुए भस्त्रिका,कपालभाति, अनुलोम विलोम व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया.

योग में लाभ लेने के लिए योग के नियमों,सावधानियां को बतलाया.योग करके सभी छात्राओं ने कहा हम प्रतिदिन योग करेंगे.योगाचार्य दिनेश पांडेय ने बताया आज पूरा विश्व योग कर रहा है. अतः हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन व आभार कार्यक्रम अधिकारी प्रियंवदा पांडेय ने किया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.