बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह जी की चैतन्य सोच का परिणाम, चेतना के चौथे चरण युद्ध नशे के विरुद्ध, अभियान के अंतर्गत (यूथ फॉर नेशन )द्वारा शासकीय हाईस्कूल हरदीकला
सिरगिट्टी में शुक्रवार 22/11/24 को सुबह 10:00 बजे से 12:00pm तक युद्ध नशे विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया ,, जिसके* *अंतर्गत बालकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इसके साथ-साथ ही यातायात सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, एवं महिला एवं बाल अपराध के विषय में भी बालकों को जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ASP गरीमा द्विवेदी जी ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों को बालकों को समझाया और बालकों को नशा न करने की शपथ दिलाई ,,, सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी जी, ने भी नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया , युथ फॉर नेशन की संस्थापिका प्रतिज्ञा सिंह उपस्थित रही,श्री आर एल नारंगे ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया
*टीम युथ फॉर नेशन चेतना मित्र*
