-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के लिए जिले में जिला ईकाई का किया गया गठन, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

जिले में अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के लिए जिले में जिला ईकाई का किया गया गठन, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी


पेंड्रा। जिले में अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन जिला इकाई का गठन किया गया है। जिसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल के द्वारा जिले में भी अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन जिला अध्यक्ष शारदाचरण पंसारी को बनाया गया है, जबकि जिला महामंत्री दीपक गोयल एवम जिला कोषाध्यक्ष विकास जालान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं  नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शारदाचरण पंसारी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा समाज के कार्यों में अहम भूमिका निभाते हुए कार्य करूंगा, साथ ही समाज को आगे बढ़ाने में पूर्ण रूप से कार्य करूंगा। इसके अलावा अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन मे जिम्मेदारी सौंपने पर अग्रवाल समाज के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। ताकि समाज के लिए इसी तरह कार्य करते रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.