-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में वन विभाग के द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन

जिले में वन विभाग के द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन

लोगो को कर रहे हैं जागरूक, लोगों जंगली जानवरों से दूर रहने की दी जा रही है समझाइश

पेंड्रा। जिले में इन दिनों वन विभाग के द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह  का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगो को वन्यप्राणी की सुरक्षा और उनसे बचाओ हेतु समझाइस एवं चलचित्र के माध्यम से जंगली जानवरों के रहवास क्षेत्र तथा आवागमन मार्ग से दूरी बनाये रखने हेतु जानकारी दी जा रही है।
दरअसल जिले में लोगो के ऊपर वन जीवो के द्वारा जिस तरह से हमला कर घायल या फिर मार देते हैं। जिसके कारण लोगो की मौत हो जाती हैं। इसे लेकर वन विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी तरह से जिले के मरवाही वनमण्डलाधिकारी रौनक गोयल के निर्देश पर वनपरिक्षेत्र मरवाही के उषाढ एवं ढपनीपानी परिसर के पारा मोहल्लों में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत वन्यप्राणी की सुरक्षा और उनसे बचाओ हेतु वन विभाग के द्वारा समझाइस दिया जा रहा है। साथ ही चलचित्र के माध्यम से भी वन विभाग जंगली जानवरों के रहवास क्षेत्र तथा आवागमन मार्ग से दूरी बनाये रखने के लिए ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। ताकि लोग जंगली जानवरों का शिकार होने से बच सके और जंगली जानवरों के समक्ष ना जाए। जिससे लोगो की सुरक्षा हो सके। वहीं वन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से वनविभाग अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.