-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नहर निर्माण के चलते आवागमन हुआ पूरी तरह से बाधित

बिलासपुर, ग्राम लालपुर (रतनपुर )में आने जाने के लिए लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।बरसात के समय से अभी तक चल रही है नहर निर्माण का कार्य इसके चलते ग्राम लालपुर में आने- जाने वालों को सड़क में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है सड़क भी खराब हो रहा है बार-बार पोकलैंड,  मशीन का चलना, हाईवा ट्रक का आना जाना। सूखे दिन में यह कार्य को होना था परंतु बरसात से अभी तक जारी है। जिस तरह राहगिरो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । शासन और प्रशासन को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की तकलीफ का सामना करना ना  पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.