ग्राम पंचायत पोंड़ी महुदा में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि सभापति श्रीमती ज्योति भानु प्रताप कश्यप अध्यक्षता श्री रमाकांत मरकाम ग्राम पंचायत सरपंच पोड़ी,रोजगार सहायक श्री टेकाम सिंह पोर्ते, भानु प्रताप कश्यप कृषि सभापति प्रतिनिधि, भाजपा एनजीओ कार्यकारिणी जिला सदस्य, पेसा कानून अध्यक्ष युगल किशोर उईके, राम उईके, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार निर्मलकर, मेट- जीत कुमार कश्यप, आदि उपस्थित रहे ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर स्वच्छता पंचायत भवन के आसपास हैंड पंप एवं गली की साफ सफाई किया गया।
भानु प्रताप कश्यप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 2 अक्टूबर के दिन पोरबंदर नामक स्थान पर जन्म लिया गुजरात की धरती से साबरमती के संत ने पैदल चलकर दांडी यात्रा कर नमक कानून तोड़ा साथ ही अंग्रेजों से भारत छोड़ो आंदोलन को सफल बनाया। विदेशी वस्तु बने कपड़े को त्याग कर खादी वस्त्र के कपड़े चरखा सूत कतकर किसान भाइयों को कपास की खेती एवं चरखा से ग्राम खाद्य उद्योग की स्थापना की साथ ही देश मे सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाकर ,परिवर्तन एवं देशभक्ति की भावना लोगों में प्रेरणा भरने में कोई कमी नहीं की आज हम आजादी की इस पर्व में स्वतंत्र रूप है। आज के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव बनाने में हम सभी नागरिकों की अहम भूमिका होना चाहिए। इन्हीं बातों के साथ सभी को शुभकामना एवं भारत माता की जय नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
