-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण
बिलासपुर, 23 अक्टूबर 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय में आने वाले आधे से ज्यादा लोग पुराने रिकॉर्ड लेने आते हैं। शासन के नियमानुसार उन्हें अभिलेख मिलने चाहिए। कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम एवं नजूल शाखा में पारदर्शिता के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में पुराने रिकॉर्डों का अवलोकन किया। नजूल शाखा का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न फाईलों और रिकॉर्ड के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एस.एस दुबे एवं मनीष साहू मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.