जिले में अब तक कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 7711 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी
*गौरेला विकासखण्ड के 54, पेण्ड्रा विकासखण्ड के 20 एवं मरवाही विकासखण्ड के 5 स्कूलों के 1825 शत प्रतिशत बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 अक्टूबर 2024/ जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आरक्षण, छात्रवृत्ति, नौकरी सहित विभिन्न प्रयोजनों में जाति प्रमाण पत्र की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप स्कूली बच्चों सहित सभी जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता से जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को राजस्व एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से प्राथमिकता से जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।
जिले में 12414 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 7711 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 4801, अनुसूचित जाति के 720 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 2190 विद्यार्थी शामिल हैं। गौरेला विकासखण्ड में 5711 लक्ष्य के विरूद्ध 3976 बच्चों को, पेण्ड्रा विकासखण्ड में 3761 लक्ष्य के विरूद्ध 2453 बच्चों को और मरवाही विकासखण्ड में 2942 लक्ष्य के विरूद्ध 1282 बच्चों को अब तक जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 79 स्कूलों के 1825 शत प्रतिशत बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। इनमें गौरेला विकासखण्ड के 54 स्कूलों में 1006 बच्चे, पेण्ड्रा विकासखण्ड के 20 स्कूलों में 680 बच्चे और मरवाही विकासखण्ड के 5 स्कूलों में 139 बच्चे शामिल हैं। शत प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए स्कूलों एवं बच्चों की जानकारी इस प्रकार है-
गौरेला विकासखण्ड के माध्यमिक शाला बालक सारबहरा में 6, कन्या माध्यमिक शाला ज्योतिपुर में 6, माध्यमिक शाला गौरेला में 8, माध्यमिक शाला सधवानी में 31, माध्यमिक शाला टीडी में 6, माध्यमिक शाला बस्ती, में 23, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवची में 7, माध्यमिक शाला केंवची में 23, पूर्व माध्यमिक शाला चुकतीपानी में 21, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा में 16, माध्यमिक शाला गोरखपुरा में 9, माध्यमिक शाला झगराखाड़ में 7, माध्यमिक शाला लमना में 14, माध्यमिक शाला पैरीटिकरा में 17, माध्यमिक शाला मुड़ाटिकरा में 21, हाईस्कूल टीकरखुर्द में 4, माध्यमिक शाला टीकरखुर्द में 18, माध्यमिक शाला बगरा में 39, माध्यमिक शाला भदौरा में 34, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा में 14, माध्यमिक शाला औराढोढ़ी में 17, माध्यमिक शाला सरईधार में 10, शासकीय माध्यमिक शाला जोगीसार में 31, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगीसार में 15, माध्यमिक शाला गिरवर में 23, माध्यमिक शाला लोहराझोरकी में 34, कन्या माध्यमिक शाला गौरेला में 6, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरजा में 13, माध्यमिक शाला बाबाटोला में 48, माध्यमिक शाला पण्डरीपानी में 28, माध्यमिक शाला उपरपारा में 5, माध्यमिक शाला करंगरा में 31, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धनौली में 44, पूर्व माध्यमिक शाला कछारपारा में 33, माध्यमिक शाला तवाडबरा में 2, पूर्व माध्यमिक शाला बाजारडांड़ में 5, माध्यमिक शाला पीपरखुंटी में 8, माध्यमिक शाला देवरगांव में 24, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलपत में 15, शासकीय माध्यमिक शाला बेलपत में 32, माध्यमिक शाला घठौली में 41, माध्यमिक शाला उमरखोही में 31, माध्यमिक शाला ठेंगाडांड में 7़, हाईस्कूल अंधियारखोह में 27, माध्यमिक शाला अंधियारखोह में 41, माध्यमिक शाला छिन्दपानी में 2, माध्यमिक शाला डाहीबहरा में 22, माध्यमिक शाला छिरहिट्टी में 15, माध्यमिक शाला बिजरवार में 7, माध्यमिक शाला हर्राटोला में 22, हाइस्कूल हर्राटोला में 1, माध्यमिक शाला नेवरी नवापारा में 21, माध्यमिक शाला नेवरी में 18 एवं शासकीय हाई स्कूल ललाती में 3 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
विकासखण्ड पेण्ड्रा के हाई स्कूल कुदरी में 28, माध्यमिक शाला बम्हनी में 39, कन्या माध्यमिक शाला कुड़कइ में 48, माध्यमिक शाला कुड़कई में 42, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में 24, ़अभ्यास माध्यमिक शाला अमरपुर में 22, माध्यमिक शाला आमाडाड़ में 44, माध्यमिक शाला झाबर में 71, माध्यमिक शाला गौटियानपारा में 23, माध्यमिक शाला भर्रापारा में 14, माध्यमिक शाला जिल्दा में 55, माध्यमिक शाला दमदम में 32, माध्यमिक शाला मशीनटोला में 4, बालक माध्यमिक शाला बचरवार में 31, माध्यमिक शाला जमड़ीखुर्द में 29, माध्यमिक शाला लाटा में 44, माध्यमिक शाला बंधी में 12, माध्यमिक शाला अमारू में 46, माध्यमिक शाला उरांवपारा कंचनडीह में 27 एवं माध्यमिक शाला पतेराटोला भाड़ी में 45 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसी तरह मरवाही विकासखण्ड के माध्यमिक शाला चिल्हनटोला में 8, हाईस्कूल पण्डरी में 86, माध्यमिक शाला पोखरीडांड़ में 4, माध्यमिक शाला भुकभुका में 7 और माध्यमिक शाला डांडिया में 34 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
