-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,बिलासपुर मंडल में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन

राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,बिलासपुर मंडल में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन

बिलासपुर - 18 सितम्बर 2024 

बिलासपुर मंडल में 14 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने से संबन्धित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है |
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.09.2024 को पूर्वाह्न में मंडल हिंदी पुस्तकालय -सह - हिंदी प्रशिक्षण कक्ष में कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं अपराह्न में हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्यालय परिसर स्थित  कार्यालय एवं मंडल के बाहरी स्टेशनों पर कार्यरत विभिन्न विभागों के क्रमशः 24 एवं 17 कर्मचारियों ने भाग लिया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.