-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बच्चों को प्रदान किया निःशुल्क सरस्वती सायकल

 स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बच्चों को प्रदान किया निःशुल्क सरस्वती सायकल

पेंड्रा। जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति नव निर्वाचित अध्यक्ष, रमेश तिवारी, सदस्य शाला विकास समिति डॉ प्रवीण राय, अजय राय, महेश मिश्रा, विनय सूर्यवानी एवं संस्था के प्राचार्य एल.पी.डाहिरे की उपस्थिति रखा गया था। जिसमे इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया था। वहीं, सायकल पाकर छात्राएँ काफी प्रसन्न नजर आयीं तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी छात्राएँ अच्छे से पढ़ाई करें और विद्यालय का नाम रोशन करें तथा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश तिवारी, डॉ प्रवीण राय, अजय राय, महेश मिश्रा, विनय सूर्यवानी, संस्था के प्राचार्य एल.पी.डाहिरे, मीना शर्मा सहित शिक्षक शिक्षिका एवम बच्चे उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.