-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

एनएसएस एवं सक्षम बिलासपुर द्वारा पातालेश्वर महाविद्यालय में नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम

एनएसएस एवं सक्षम बिलासपुर द्वारा पातालेश्वर महाविद्यालय में नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम
आज दिनांक 21. 9.2024 शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में महाविद्यालय की एनएसएस संगठन एवं सक्षम बिलासपुर द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ी महतारी की गीत प्रस्तुत कर किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर दुर्गा बाजपेई द्वारा क्यों हमें नेत्रदान करना चाहिए और एनएसएस से समाज को क्या लाभ होता है इस बारे में संक्षिप्त में जानकारी दिए सक्षम की नेत्र प्रकोष्ठ प्रमुख रेखा गुल्ला द्वारा बच्चों को एनएसएस संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दिए एवं नेत्रदान के संबंध में बच्चों को जानकारी दिया। सक्षम के जिला सचिव श्री निर्मल कुमार घोष द्वारा सक्षम संगठन के बारे में संक्षिप्त जानकारी, नेत्र सुरक्षा के बारे में एवं रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दिया। सक्षम के महिला प्रमुख श्रीमती शेफाली घोष द्वारा सभी बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए एवं शरीर में अलग-अलग प्रकारों के विटामिन की कमी से किस प्रकार के रोग होते हैं एवं उसके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। पीएनएस महाविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम अधिकारी मोना केवट द्वारा एनएसएस द्वारा खुद को स्वावलंबी बनाकर समाज को एक संस्कार दे सके इस बारे में चर्चा की। सक्षम के उपाध्यक्ष मदन मोहन गुल्ला द्वारा देहदान के महत्व के बारे में जानकारी दिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित चार व्याख्याता द्वारा नेत्रदान का फॉर्म भी भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी आर खुटें ने किया । कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक डॉ मंजू पांडे भी उपस्थित रही।महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कांति आंचल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं आगंतुक अतिथियों तथा बच्चों को कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 128 विद्यार्थी जिसमें आठ दिव्यांग बच्चे थे, 15 व्याख्याता उपस्थित रहे कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कल्चरल प्रोग्राम के अंतर्गत तीन छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य ,भी प्रस्तुति देकर सबका मन को मोह लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.