कवर्धा कबीरधाम। जिले के ग्राम पंचायत टाटीकसा में स्व श्री नाथूराम निर्मलकर, स्व श्रीमती रहीन बाई निर्मलकर के पुण्य स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया था। जिसमें डॉ अतुल जैन, डॉ आशीष मिश्रा, डॉ संगीता जैन, डॉ श्रद्धा मिश्रा आप सभी विशेषज्ञों के सहयोग से लगभग 100 लोगो ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया गया। वहीं अजय निर्मलकर के द्वारा कार्यक्रम में उपस्तिथ लोगो का आभार व्यक्त किया गया था।। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के अतिथि के रूप में पोखराज बोहरा, रोशन दुबे, जिला मंत्री भाजपा दारा सिंग राजपूत रामगोपाल द्विवेदी, दीपेश पांडेय, अश्वनी गौतम, अजय निर्मलकर, मनीराम नेताम , भुनेश्वर रजक, खेलावन साहू, सहित एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग न्यूज़
