-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर, एसपी कांफ्रेंस में मिले निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही हेतु बनी कार्ययोजना

गौरेला पेंड्रा मरवाही
19 सितम्बर 2024
_________________
कलेक्टर, एसपी कांफ्रेंस में मिले निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही हेतु बनी कार्ययोजना

थानों में लघु अधिनियम और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के तय किए गए वीकली टारगेट

नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाहियों में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को मिला *कॉप ऑफ द मंथ* का सम्मान 
 
आज गौरेला कंट्रोल रूम में जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा एडिशनल एसपी ओम चंदेल की उपस्थिति में मीटिंग आयोजित कर सभी थाना प्रभारियों उनके एसडीओपी , डीएसबी, ऑफिस स्टेनो, रीडर इत्यादि शाखाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।  मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर ,एसपी कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही को लेकर योजना बनाई गई । 

आगामी हफ्तों  के वीकली टारगेट तय कर सभी थानों को टारगेट वितरित किए गए।

हाल ही में अवैध गांजा तस्करी के दो प्रकरणों में कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ का सम्मान देते हुए प्रोत्साहन दिया गया जिसमे क्रमश: साइबर सेल के डीएसपी दीपक मिश्रा, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक सनत म्हात्रे, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप और आरक्षक दुष्यंत मसराम को शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.