प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन द्वारा उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष रखी अपनी बात एवम समस्या।।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन संघ के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा गया है। जिसमे ज्ञापन में राइस मिल एसोसिएशन संघ ने मुख्यमंत्री से अपनी बात रखते हुए कहा है कि रुके हुए भुगतान, मिलिंग दर में वृद्धि, परिवहन दर की विसंगतियां, बारदाने की दर में विसंगतियां, फोर्टीफाइड चांवल का भुगतान, अनावश्यक लगने वाली पेनल्टी और अन्य मुद्दों पर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। और जानकारी देते हुए कहा है कि कैसे राइस मिल उद्योग भुगतान के अभाव में आर्थिक संकट से जूझ रहा है और राइस मिलर शासन के धान खरीदी पॉलिसी की अहम हिस्सा है। वहीं राइस मिलर ने मांग रखते हुए कहा गया था कि कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन दर में वृद्धि, सभी मिलर्स को प्रोत्साहन राशि का समान लाभ, परिवहन दर में वृद्धि, एफआरके का भुगतान, बारदाना दर, पेनल्टी, अनुबंध अवधि,मिलर बिल द्वारा जिला विपणन कार्यालय द्वारा एक बिल में भुगतान, धान की खरीदी एक-एक किस्म में, सीएमआर चावल जमा हेतु कार्य योजना, धान समाप्त होने पर डीओ निरस्तीकरण डीएमओ द्वारा, नीति विषयक सीएमआर बैठकों में संगठन प्रतिनिधि की उपस्थिती जैसे विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर की गई है।। वहीं रोजगार की दृष्टि से पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रोजगार राइस मिल उद्योग से ही प्राप्त होता है। किंतु आर्थिक भार के कारण उद्योग की कमर टूटते जा रही है। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने तत्परता से सभी समस्याओं को सुनाते हुए पूर्ण रूप से निराकरण का आश्वासन दिया गया है।। साथ ही जांजगीर चांपा जिले से मनोज पालीवाल, बांके अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, हरी मोदी, सौरभ डिडवानिया, आशीष अग्रवाल, अंकित मोदी और अन्य मिलरो ने संगठन के प्रयास की सराहना की। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगेश अग्रवाल के साथ संगठन के प्रमुख विजय तायल, प्रमोद जैन और अन्य मिलर उपस्थित थे।
