-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

युवक ने गांव की एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

युवक ने गांव की एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

ग्रामीणों ने गांव के एक नाई को पकड़ा रंगे हाथों, ग्रामीणो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को लिया हिरासत में, कर रही है कार्यवाही

पेंड्रा। जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जिसमे गांव की एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते गाव के एक नाई को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा है। ग्रामीणो की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 64(1)-BNS की धारा में अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।।

दरअसल पूरा मामला जिले के मरवाही थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव का है जहां पर रहने वाली एक विक्षिप्त महिला के साथ गांव के ही एक युवक परमेश्वर श्रीवास जो कि पेशे से नाई का काम करता था उसके द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।।गाव के लोगो के द्वारा आरोपी नाई परमेश्वर को रंगे हाथों विक्षिप्त महिला के साथ गलत काम करते पकड़ा गया है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी नाई परमेश्वर श्रीवास के खिलाफ 64(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया है।साथ ही ग्रामीणों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामले में आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है वही पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है तो पुलिस जल्द ही विक्षिप्त पीड़िता को आगामी कार्यवाही के बाद न्यायालय से आदेश लेकर मनोरोग चिकित्सालय बिलासपुर सिप्ट करने की बात भी कह रही है।।।एसडीओपी दीपक मिश्रा की ने बतलाया कि मामला गभीर था तत्काल पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।।और जल्द ही पीड़िता को मनोरोग चिकित्सालय बिलासपुर भेजने की कार्यवाही भी की जाएगी।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.