-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शासकीय भूमि पर लगे प्लांटेशन की 300 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई

 शासकीय भूमि पर लगे प्लांटेशन की 300 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई

 ग्रामीणों की शिकायत पर वन अमला पहुंचा मौके पर, अवैध परिवहन सहित वन अपराध दर्ज।।

पेंड्रा। जिले में शासकीय भूमि पर लगे प्लांटेशन की 300 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई करने का मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों की शिकायत पर मामले पर वनमंडलाधिकारी सहित वन अमला मौके में पहुंचकर सभी पेड़ों को जप्त कर अवैध कटाई करने वाले के विरुद्ध वन अपराध सहित अवैध परिवहन का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पूरा मामला जिले के मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है जहां पर पथर्रा गांव में कुछ वर्ष पहले वन विभाग के द्वारा वन भूमि में नीलगिरी का प्लांटेशन कराया गया था जिसे अवैध तरीके से काटा जा रहा था।

वहीं ,वनविभाग के द्वारा शासकीय भूमि पर नीलगिरी प्लांटेशन कराया गया था इस निलगिरी प्लांटेशन में गांव के ही ग्रामीण के द्वारा पहले तो अवैध कब्जा कर लिया गया जिसके बाद प्लांटेशन किए गए पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर ट्रेक्टर से परिवहन कराया जा रहा था जिसका स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे विरोध किया और पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के उच्च अधिकारी को दी जिसके बाद मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल सहित वन अमला मौके पर पहुंचा और बड़ी संख्या में नीलगिरी के कटे पेड़ों और परिवहन में उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है वही मामले में अवैध परिवहन के साथ ही वन अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।।


रौनक गोयल डीएफओ वन मंडलाअधिकारी, मरवाही वनमण्डल

वहीं,मरवाही वनमंडल के वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जो कंपार्टमेंट है वह ऑरेंज जगह है। और यहां इस जगह पर एक बेजा कब्जा था जो कि अवैध बेजा कब्जा है। उसके द्वारा नीलगिरी के पेड़ों की कटाई की गई थी बिना अभीवहन पास किये बिना उसका परिवहन करवा रहा था। और इसको हमने प्रकरण जप्त किया है। जो भी इसमें दोषी हैं उसे पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही इसमें अभीवहन पास अधिनियम का उल्लंघन एवं पेड़ों की कटाई हुई है उसमें फॉरेस्ट एक्ट का उल्लंघन हुआ है दोनों पर प्रकरण दर्ज होगा और इस पर कठोर कार्रवाही की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.