सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र के सकरेली ओवरब्रिज के ऊपर झपकी आने की वजह से बाइक के पीछे में बैठा व्यक्ति सुरेंद्र आजाद गिर गया. इससे सिर में गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए उसे रायगढ़ अस्पताल ले जाया गया है. घायल सुरेंद्र आजद, अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव का रहने वाला है. 
दरअसल, अर्जुनी गांव के डिकेश खांडेकर बाइक से सुरेंद्र आजाद को रायगढ़ के जिंदल प्लांट छोड़ने जा रहा था. सकरेली ओवरब्रिज के ऊपर झपकी आने के वजह से पीछे में बैठे सुरेंद्र आजाद बाइक से गिर गया. गिरने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए डायल 112 की टीम द्वारा सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से रायगढ़ भेजा गया है.
