-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान

 21 अनाधिकृत वेंडर पकडे गये, की गई जुर्माने की कार्रवाई 

बिलासपुर – 05 अगस्त 2024

          रेलवे द्वारा अधिकृत वेंडरों द्वारा गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। रेलवे प्रशासन स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु प्रतिबद्ध है। साथ ही रेलवे प्रशासन को अनाधिकृत वेंडिंग की शिकायत भी समय-समय पर मिलती रहती है। इसी संदर्भ में वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के निर्देश पर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाडियों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है। 
              इसी कड़ी में 03 अगस्त 2024 को सहा. वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री अनुपम दत्ता व सहा. वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) श्री रवीन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में चलाये गए औचक खानपान जांच अभियान के दौरान 21 आनाधिकृत वेंडर पकडे गये जिन पर रेलवे नियमानुसार 15,050/- रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई| सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफार्म परमिट के प्लेटफार्म एवं गाडियों में खाद्य सामग्री नहीं बेचे जाने की सख्त हिदायत दी गई । मंडल रेल प्रशासन अनाधिकृत वेंडिंग को पूर्णतः बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा । इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ  व आरपीएफ़ स्टाफ भी शामिल थे |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.