___________________
जन विकास परिषद द्वारा दिव्यांगों के लिए फिजियोथैरेपी सेंटर की स्थापना
जन विकास परिषद एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा बीते 16 अगस्त 2024 से गौरेला स्थित ऑफिस में मानसिक दिव्यांग सहित ऑर्थोपेडिकली हैंडिकैप्ड व अन्य शारीरिक रूप से अक्षम जिन्हें चलने फिरने जिनके हाथ- पैर मुड़े हुए अथवा लकवा से पीड़ित है ऐसे लोगों के लिए फिजियोथैरेपी सेंटर की स्थापना की गई है ।
प्रत्येक बच्चे का एसेसमेंट कर उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की गई ।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर ज्योति बाला जी मुख्य रूप से उपस्थित थी ।
डॉ ज्योति बाला ने अभिभावकों को बच्चों के साथ घर पर कैसे और कितनी देर तक फिजियोथैरेपी देना है बारीकी को बताया गया ।
संस्थान के मुख्य कार्यपालक एवं सचिव श्री मनोज जांगड़े ने बताया कि संस्थान द्वारा सप्ताह में 2 दिन और माह में विशेष रूप से निशुल्क मेगा कैंप अभिभावकों को प्रशिक्षण आयोजन करने की योजना तैयार की गई है।
