-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा का निहाल एकलव्य आदर्श विद्यालय में चयन

जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा का निहाल एकलव्य आदर्श विद्यालय में चयन 

 जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के निहाल ध्रुव पिता नरेन्द्र ध्रुव का एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा छठवीं में चयन हुआ। उसके चयन होने से बिल्हा नगर में उत्साह देखा जा रहा है। निहाल ध्रुव जनपद प्राथमिक शाला का पहला विद्यार्थी है जिनका चयन एकलव्य आदर्श विद्यालय में हुआ है। निहाल ध्रुव इस सत्र 2024-25 में एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक बिल्हा से बालक वर्ग से एकलव्य आदर्श विद्यालय में चयन होने एक मात्र छात्र है । शिक्षक कलेश्वर साहू ने बताया कि हमें एकलव्य विद्यालय के लिए हमने पहला प्रयास किया और इसमें शत प्रतिशत सफल भी हुए। मार्च में वार्षिक परीक्षा के बाद शाला के नवाचारी कलेश्वर साहू ने निहाल ध्रुव को ग्रीष्म कालीन अवकाश में 17 मई तक पढ़कर इस निहाल का चयन कराने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। निहाल के माता-.पिता आर्थिक रूप से कमजोर होने के कलेश्वर साहू ने स्वयं व्यय से परीक्षा फॉर्म भरा व बच्चें को परीक्षा दिलाने बिल्हा से 120 किलोमीटर पेंड्रा लेकर भी गए अनंत: उनका यह परिश्रम रंग लाया। यही नहीं कलेश्वर साहू शाला के छूट्टी के पश्चात भी बिल्हा व बिल्हा के आसपास के बच्चों को शाम 4 बजे से 5:30 बजे विभिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निः शुल्क कराते है। कलेश्वर साहू के इस उपलब्धि के लिए टी आर साहू जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, सुनिता ध्रुव विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा, देवी प्रसाद चंद्राकर बीआरसी बिल्हा, केशव वर्मा सीएसी कन्या बिल्हा, साधराम मरकाम प्रधाम पाठक, पुनीराम साहू, नीलम सूर्यवंशी, श्वेता केशरी व जिला के अन्य आधिकारी, शिक्षकों ने बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.