-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की किराना दुकानों में दबिश, पाए गए एक्सपायरी सामान किए गए मौके पर ही नष्ट

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की किराना दुकानों में दबिश, पाए गए एक्सपायरी सामान किए गए मौके पर ही नष्ट


*खाद्य एवं औषधि प्रशासन की किराना दुकानों में दबिश, पाए गए एक्सपायरी सामान किए गए मौके पर ही नष्ट*

संबंधित दुकानदारों को दिया गया नोटिस

             गौरेला पेंड्रा मरवाही, 02 अगस्त 2024/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रारोड अमित बेक के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर के द्वारा लगातार जिले में खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज गौरेला में छापामार कार्रवाई करते हुए 2 दुकानों से भारी मात्रा में एक्सपायरी सामान जप्त किया गया है, जिसे मौके पर ही नष्ट करने की कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर चेतावनी भी दी गई है। 
              वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रूटीन चेकिंग के दौरान वे अमरकंटक रोड पुराना गौरेला स्थित दीक्षा सुपर बाजार और रेस्ट हाउस रोड गौरेला स्थित राजा ट्रेडर्स में निरीक्षण किया। दुकान में खाद्य एवं पेय पदार्थ की बारीकी से जांच के दौरान कई सामान एक्सपायरी पाए गए। जो तिथि निकलने के बाद भी दुकान में बिक्री के वास्ते रखा हुआ था। जिसे मौके पर पंचनामा तैयार कर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत जब्त किया गया और गवाहों की उपस्थिति में एक्सपायरी सामान को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। साथ ही दोनों ही दुकान के संचालकों को नोटिस जारी कर, भविष्य में किसी भी प्रकार के एक्सपायरी सामान की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी है। 
              वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जिले के सभी किराना दुकान व्यवसायी, फुटकर दुकान संचालक, होटल संचालक और ढाबा संचालकों को निर्देश दिया है कि, जिले में अभिहित अधिकारी अमित बेक के मार्गदर्शन में लगातार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। खाद्य एवं पेय पदार्थ में किसी भी प्रकार के मिलावट, एक्सपायरी सामान की बिक्री या अमानक पदार्थ की बिक्री करते पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई जिले में लगातार की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.