बीजापुर ज़िलें में नक्सली शहीदी सप्ताह मनाने के लिए बनाये दो स्मारकों को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त...डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की टीम थाना मद्देड़ क्षेत्र के बंदेपारा- कोरंजेड़ की ओर माओवादी विरोधी अभियान के तहत् निकली थी। सर्चिंग अभियान में निकले जवानों ने नक्सली शहीदी सप्ताह मनाने के लिए बनाये गए स्मारक को ध्वस्त किया कर दिया । नक्सली शहीद सप्ताह को लेकर पुलिस सर्चिंग जारी है...अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बन्देपारा में माओवादियों द्वारा बनाए गए 15- 15 फिट ऊंचाई के 2 माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़
