-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सक्षम संस्था द्वारा वृक्षारोपण एवं जागरूकता अभियान

सक्षम  संस्था द्वारा वृक्षारोपण एवं जागरूकता अभियान
आज दिनांक 3 अगस्त 2024 शनिवार दोपहर 12:00 बजे से 2:30 तक सत्य साईं हेल्प वे मूकबधिर कन्या शाला नूतन चौक बिलासपुर में दिव्यांग बच्चों के साथ श्रीमती शेफाली निर्मल घोष अनूप पांडे रेखा  मदन मोहन गुल्ला , एवं दिव्यांग रत्ना सोनी द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहा चेतना अभियान के अंतर्गत वहां उपस्थित महिला शिक्षिकाओं एवं बच्चियों को  सुरक्षा और उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। 56 बच्चे एवं 20 महिला शिक्षिकाओं को बिस्किट, चॉकलेट एवं पेन एवं कुछ खाद्य सामग्री भी वितरण किया गया। इस अवसर पर कन्या शाला की संचालिका श्रीमती ममता मिश्रा द्वारा बच्चों को उचित शिक्षा हेतु सामान्य विद्यालय में उन बच्चों को न पड़ाकर स्पेशल स्कूलों में ही दाखिला कराया जाए ताकि वास्तव में समय अनुसार उन बच्चों को उचित शिक्षा मिल सके। क्योंकि बाद में दाखिला कराने पर फिर से उन्हें शुरुआत से ही शुरू करना पड़ता है। इस कार्यक्रम में श्रीमती ममता मिश्रा,श्री अनूप पांडे, श्री निर्मल कुमार घोष, श्रीमती शेफाली घोष, श्री मदन मोहन गुल्ला, श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती लता गुप्ता, रामकली तिवारी,श्रीमती संगीता शर्मा,  अंजलि चावड़ा, नम्रता शर्मा, दीपिका मिश्रा अशोक तंबोली,और स्कूल की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.