पेंड्रा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया । जहां मरवाही के निमधा में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ब्लाक स्तरीय कार्यालय खोला गया । इसी कड़ी में इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहा कि मरवाही के मजदूरों को गौरेला जिला कार्यालय आने पर बहुत दूर पड़ता था और उनकी दिन भर का समय भी खराब हो जाता था इसी उद्देश्य से आज इंटक ब्लाक कार्यालय खोला गया है और आगे भी इंटक कार्यालय खुलेगा जिसे मजदूरों को अपनी कोई भी शिकायत करने के अब जिला कार्यालय गौरेला में नहीं आना पड़ेगा। इस अवसर पर अर्चना पोर्ते ने कहा कि मरवाही के आस पास के मजदूर अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं। और उनकी समस्या को सुनकर उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। ताकि उन्हें उचित रूप से न्याय मिल सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहम्मद इदरीश अंसारी, अर्चना पोर्ते, बलराम देवांगन, शंकर कंवर, यादव सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय कांग्रेस इंटर मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.
