महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, खुद के घर के पास ही मिला शव
वारदात के बाद अज्ञात आरोपी हुआ फरार, पुलिस ,फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम के साथ डॉग स्कोर्ट की टीम कर रही है जांच पड़ताल
पेंड्रा। जिले में महिला हत्या की संदिग्ध परिस्थितियों में शव उसके ही घर के पास मिला है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से दिनदहाड़े हत्या की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, मृतिका के बच्चों ने आरोपी के हाथ मे चाकू जैसा हथियार देखा है। साथ ही वारदात के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया ।
गौरेला पुलिस के साथ साइबर सेल डॉग स्क्वाड व फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश की सीमा से लगे हुए गांव खैरझिटी गांव की रहने वाली महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। यह शव मृतक महिला के घर के पास से ही पुलिस ने बरामद किया है। वही महिला के साथ दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से दिनदहाड़े हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतिका के बच्चों ने आरोपी के हाथ मे चाकू जैसा हथियार भी देखा है। वारदात के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया है। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के द्वारा महिला से पीने के लिए पानी मांगे जाने की बात सामने आ रही है। जिसके बाद अज्ञात आरोपी हत्यारे के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया ।
घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला की पुलिस,साइबर सेल,फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर है। वही पुलिस मामले में पंचनामा और शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद ही मामले में सही बात सामने आने की बात कह रही है। घटना के दौरान मृतिका के बच्चों ने अज्ञात आरोपी को हाथ मे चाकू जैसा धारदार हथियार रखे वहां से भागते देखा है।
*ओम चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि मामला गौरेला थाना क्षेत्र के,मध्य प्रदेश की सीमा से लगे पास के गांव में महिला के ही घर के पास में ही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला । महिला के सिर पर पीछे की ओर दो बार किया गया है। साथ ही इस मामले में कुछ सुराग मिले हैं। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर, इसकी जांच कर रहे हैं।
