-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जनमन आवास में गृह प्रवेश का सिलसिला जारी, पीवीटीजी के दिन बहुरने लगे

जनमन आवास में गृह प्रवेश  का सिलसिला जारी,  पीवीटीजी के दिन बहुरने लगे
बिलासपुर, 17 जुलाई  2024/ग्राम करका के नकताबंधा में  23 बैगा बिरहोर आदिवासियों को  पी.एम.जनमन आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। इनमें से 5 आवासो को पूर्ण करा उन्हें गृह प्रवेश कराया गया और 10 आवास भी पूर्णता की ओर है। शेष कार्य प्रगति पर हैं। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान  एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, सरपंच श्रीमती रेवती भानु, सीईओ  कोटा श्री युवराज सिन्हा, खंड समन्वयक आवास श्रीमती तामेश्वरी सिंह, तकनीकी सहायक श्री यशवंत सिंह साहू, उपभियंता श्री मनीष यादव, सचिव श्रीमती महेश्वरी ध्रुव, ग्राम रोजगार सहायक श्री हामिद खान एवं ग्राम वरिष्ठजन  उपस्थित रहे। 
      ग्राम करका  निवासी श्री मेलु राम बैगा, तिलमती बैगा, शिवकुमारी बैगा, श्रीमती हीरा बाई बैगा, श्रीमती रामकली बैगा वनाच्छादित क्षेत्र में निवास करते  है। वे जीवन यापन के लिए जंगलो में तेंदुपत्ता संग्रहण, बांस की लकड़ियों से कलात्मक पात्र(टुकनी,झाड़ू ,पर्रा,) इत्यादि बनाकर अपना जीवन यापन करते हैं। पक्के घर का सपना इस सीमित आय के साथ  असंभव था।  ग्राम में बांस की लकड़ियों से ढके हुए कच्चे मिटटी के दो कमरों में निवास करना वन परिवेश में अपने आप में बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से उनके पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। फिलहाल 5 हितग्राहियों का आवास बनकर पूर्णत रहने योग्य है जिसका गृह प्रवेश उन्होंने बड़े जोर शोर से किया तथा उस आयोजन के साक्षी  जनपद कोटा के अधिकारी कर्मचारी बने। 
      वन क्षेत्रो में योजना का सफल क्रियान्वन ही सही मायनो में योजना की सार्थकता का प्रतीक  है।  शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से इन परिवारों का जीवन संवर रहा है। उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। पीएम जनमन योजना वास्तव में वन  रक्षको को सहेजने संरक्षित करने की एक बेजोड़ योजना है। निश्चित ही शासन की यह सार्थक पहल सुदूर वनांचलों में निवासरत हमारी विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगो के जीवन शैली में सुधारकर उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.