-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अरिजीत ने किया कृषि महाविद्यालय बिलासपुर को गौरवान्वित

 अरिजीत ने किया कृषि महाविद्यालय बिलासपुर को गौरवान्वित 

 उच्च शिक्षा हेतु बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में चयनित

बिलासपुर- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष के छात्र अरिजीत चटर्जी का चयन उच्च शिक्षा हेतु बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में हुआ है। 

बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष सत्र 2023- 24 में 8.50 ओ.जी.पी.ए. अंकोंं से प्रथम स्थान प्राप्त अरिजीत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में मास्टर ऑफ साइंस इन माइकोलॉजी एंड प्लांट पैथोलॉजी विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। 

पूर्वी बर्धमान, पश्चिम बंगाल निवासी श्री इंद्रजीत चटर्जी एवं श्रीमती इतिका चटर्जी के सुपुत्र अरिजीत प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। अरिजीत ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अखिल भारतीय परीक्षा में चयनित होकर कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर से स्नातक उपाधि प्राप्त की थी। 

अरिजीत की इस सफलता के लिए अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस. तिवारी एवं समस्त प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अरिजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, समस्त गुरुजनों के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहपाठियों के समर्थन और प्रेरणा को दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.