-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्कूल परिसर से बेजा कब्जा हटाने की जा रही कार्यवाही


स्कूल परिसर से बेजा कब्जा हटाने की जा रही कार्यवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 जुलाई 2024/ पंडरीपानी में शासकीय मध्यमिक शाला में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाली के ऊपर श्यामवती पति प्रेमसिंह द्वारा अतिक्रमण कर कच्चा घर बनाया गया है। जिसके कारण बारिश का पानी विद्यालय में भर जाता है, जिससे विद्यार्थियों एवम शिक्षको को स्कूल आने जाने में समस्या होती है।
  कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर तहसीलदार पेंड्रारोड अविनाश कुजूर, पटवारी परमिला बरवा एवम राजकुमार मौके पर पहुंच कर पानी के निकासी के लिए सरपंच एवं सचिव के माध्यम से पाइप लगवाया गया।
     श्यामवती द्वारा अपने अतिक्रमण को मुख्य मार्ग तक बढ़ाया जा रहा था जिसे मौके से  हटाया गया। नाली के ऊपर बने कच्चे मकान के संबंध में पटवारी द्वारा अतिक्रमण प्रतिवेदन बनाया गया है जिसके आधार पर विधिवत सुनवाई करते हुए बेजा कब्जा हटाया जाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.