बिलासपुर, 25 जुलाई 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज संभागस्तरीय शासकीय भोजपुरी मछली बीज उत्पादन केन्द (फिश हैचरी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मछुआरा समिति और हितग्राहियों को मछली बीज लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हैचरी को व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने कड़ार गांव के हितग्राही श्री दिलहरण को 4 हजार मछली बीज फ्राय योजना के तहत बांटा। बिलासपुर सहित आधा दर्जन जिलों को बीज की आपूर्ति इससे की जाती है।
कलेक्टर ने बारीकी से हैचरी का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। 4 एकड़ में फैले इस हैचरी में हर साल 13 करोड़ मछली बीज का उत्पादन किया जाता है। जिले में मांग की आपूर्ति पूरी करने के बाद ये मछली बीज जांजगीर, कोरबा, मुंगेली और बलौदाबाजार जिले भी भेजा जाता है। बरसात शुरू होने के बाद तालाबों में पानी भर गया है। मछली संचयन का काम जिले में बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। अच्छी बारिश होने पर इसके लिए अनुकूल माहौल बना है। सैकड़ो किसानों को मछली बीज का वितरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने हैचरी की पूरी कार्यप्रणाली और केन्द्र में तैयार किए जाने वाले बीज उनके वितरण की पूरी प्रक्रिय के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान हैचरी में प्रत्येेक चरण में तैयार बीज, तालाब में मछली पालन के कार्य को देखा। मतस्य पालन विभाग के उप संचालक श्री एके महिश्वर ने कलेक्टर को तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया।
